विश्व में बड़ा ब्रांड बन सकते हैं हिमाचली परिधान - डॉ. अभिषेक जैन

 विश्व में बड़ा ब्रांड बन सकते हैं हिमाचली परिधान - डॉ. अभिषेक जैन🙏


कांगड़ा  हिमाचल के पारंपरिक परिधान विश्व में एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित हो सकते हैं। हिमाचली टोपी-शॉल इसका उत्तम उदाहरण हैं। 
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार को निफ्ट कांगड़ा में स्टूडेंट्स संवाद कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए।  
“फैशन शिक्षा : दृष्टिकोण और क्रियाकलाप” विषय पर आयोजित इस संवाद में विद्यार्थियों नेे सचिव शिक्षा से बात-चीत की। इस दौरान फैशन क्या है, फैशन के क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याएं, फैशन के विभिन्न तथ्य, फैशन के क्षेत्र में व्यापकता के स्तर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में हमारे देश का स्थान कहाँ हैं, इन सभी विषयों पर मुक्त चर्चा हुई, जिसमें छात्रों व अध्यापकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश में पहने जाने वाले पारंपरिक  परिधानों में विश्व में ब्रांड के रूप में स्थापित होने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि हिमाचली टोपी-शॉल आदि इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने शिक्षार्थियों को अपने पारंपरिक पहनावे को फैशन के रूप में प्रमोट करने के लिए प्रोत्साहित किया। 
उन्होंने छात्रों को फैशन के क्षेत्र में अपना उद्यम स्थापित करने को प्रेरित किया,साथ ही उन्होंने बहु-आयामी शिक्षा को अपनाने पर भी जोर दिया।  उन्होंने फैशन शिक्षा को ज्ञान के साथ-साथ व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर, फैशन शिक्षा को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का आह्वान भी किया।
इस दौरान निफ्ट कांगड़ा के निदेशक आकाश देवांगन ने शिक्षा सचिव का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज