बलजीत कौर ने एक महीने से कम समय में एवरेस्ट समेत चार ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर रिकार्ड किया कायम - Smachar

Header Ads

Breaking News

बलजीत कौर ने एक महीने से कम समय में एवरेस्ट समेत चार ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर रिकार्ड किया कायम

 बलजीत कौर ने एक महीने से कम समय में एवरेस्ट समेत चार ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर रिकार्ड किया कायम 


आज सोलन में पहुंची बलजीत कौर देश की बेटियों की उड़ान आसमान छू रही हैं। उन्हे पंख फैलाने का मौका मिले तो वह दुनिया भर में भारत का परचम लहरा सकती हैं। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने इतिहास रच दिया है। बलजीत कौर ने बहुत कम समय में जो रिकॉर्ड बनाया है, वह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आपने पर्वतारोही बछेंद्री पाल का नाम सुना होगा। उनके बाद देश की महिला पर्वतारोही में बलजीत कौर का नाम भी शामिल हो गया है। बछेंद्री पाल एवरेस्ट पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। बलजीत कौर ने भी एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लहराया है। खास बात यह है कि उन्होंने एक महीने से कम समय में एवरेस्ट समेत चार ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह कर लिया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय पर्वतारोही हैं। लेकिन इस सफलता पर पाने के लिए बलजीत कौर ने काफी मेहनत की है। चलिए जानते हैं बलजीत कौर के बचपन, उनके संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में

पर्वतारोही बलजीत कौर का परिचय 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की कंडाघाट तहसील के एक छोटे से गांव की रहने वाली बलजीत कौर के पिता का नाम अमरीक सिंह है जो कि हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में बस ड्राइवर हैं। उनकी मां का नाम शांति देवी है। बलजीत अपने तीन भाई बहनों के साथ बचपन से ही मां की किसानी में मदद किया करती थीं। पढ़ाई के साथ ही वह खेती करती थीं।

कोई टिप्पणी नहीं