आईजीएमसी शिमला में हुई आगजनी की घटना का सीपीएस संजय अवस्थी ने लिया जायजा

 आईजीएमसी शिमला में हुई आगजनी की घटना का सीपीएस संजय अवस्थी ने लिया जायजा

कहा....आगजनी से 50 से 60 लाख के नुकसान की आशंका, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान🙏


लापरवाही बरतने के लिए कैफेटेरिया संचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

शिमला  मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य, लोक निर्माण एवं सूचना एवं जन संपर्क) संजय अवस्थी ने आज सुबह शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नये ओपीडी भवन के कैफेटेरिया में हुई आगजनी की घटना के उपरांत तुरंत मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जानकारी हासिल की तथा मरीजों की सुरक्षा के साथ-साथ आगजनी से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। इस आगजनी में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है जबकि लगभग 50 से 60 लाख रुपए की अनुमानित राशि के नुकसान की आशंका जताई गई है जिसमें कैफेटेरिया के साथ-साथ लिफ्ट को भी नुकसान की आशंका है।

संजय अवस्थी ने अस्पताल प्रशासन को लापरवाही बरतने के लिए कैफेटेरिया संचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबध में चिकित्सा अधीक्षक को निर्धारित समय अवधि के भीतर जांच पूर्ण कर रिर्पोट सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला के नये ओपीडी भवन के सबसे ऊपर वाली मंजिल में संचालित कैफेटेरिया में आज प्रातः लगभग 8.30 बजे गैस सिलेंडर की लीकेज के कारण आगजनी की घटना हुई। उन्होंने कहा कि जैसे की गैस सिलेंडर में आग लगी उसके कुछ ही मिनटों बाद धमाके की आवाज आई जिससे पूरे कैफेटेरिया में आगजनी हो गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस सम्बध में अस्पताल प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई उन्होंने तुरन्त अग्निशमन विभाग से संपर्क करने के साथ-साथ मौके पर पहॅंचकर चैकअप के लिए आए मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए नये ओपीडी भवन को खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तुरन्त आईजीएमसी पहुंचकर आग पर काबू पाया और नये ओपीडी भवन में बड़े हादसे को रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना को रोकने में अग्निशमन विभाग का कार्य सराहनीय रहा। उन्होंने तत्परता से कार्य करते हुए आग पर काबू पाया।

उन्होंने कहा मरीजों को कोई परेशानी न हो इसलिए नये भवन की सभी ओपीडी को पुराने भवन में स्थानांतरित कर सुचारू रखा गया है और दो-तीन दिनों के भीतर इस ओपीडी को पुनः नये ओपीडी भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एफआईआर पंजीकृत कर दी गई है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, आईजीएमसी प्रधानाचार्य डा0 सीता ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य ईशा ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक डा0 राहुल राव, चिकित्सा उप अधीक्षक डा0 अमन, एचओडी डा0 सुरेन्द्र सहित अस्पताल प्रशासन के अधिकारी व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को