बडियाली में पशुशाला को लगी आग

 बडियाली में पशुशाला को लगी आग ,दो गर्भबति बकरियां जिंदा जली ,लाखों का हुआ नुकसान 


फतेहपुर: बलजीत ठाकुर 🙏/ उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत सुनहारा के गाँव बडियाली में रविवार शाम के समय एक पशुशाला को अचानक आग लग गई । जिसमें दो गर्भवति बकरियां जिंदा जल कर मर गई जबकि अन्य 5-6 बकरियों के भी झुलसने की जानकारी है ।पँचायत प्रधान जगरुप सिंह ने बताया बडियाली गाँव के शपिंद्र सिंह सुपुत्र जसवंत सिंह की पशुशाला में अचानक आग लग गई ।जिस दौरान जहां दो गर्भवति बकरियां जलकर कर मर गईं तो वहीं अंदर रखी करीब 12 खारे तूड़ी भी जल कर राख हो गई । वहीं एक टुल्लू पंप ,एक चारा काटने वाली मशीन को भी नुकसान पहुंचा ।

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति बकरियां पालकर अपना व परिवार का पालन पोषण करता है ।उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना में प्रभावित परिवार का करीब डेढ लाख रु से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है ।

उंन्होने शासन व प्रशासन से प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ।वहीं पशुपालक ने बताया बिजली के शार्ट सर्कट कारण आग लगी है ।जिसमें उनका पशुशाला में रखा हुआ सारा सामान जल कर स्वाह हो गया और दो गर्भवति बकरियां भी जिंदा जल गई ।उंन्होने व अन्य लोगों ने भी सरकार से आर्थिक मदद को अपील की है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक