केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए धाम के लिए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया

 केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए धाम के लिए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया


केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए धाम के लिए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया है। चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोका गया है। जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। जब आदेश मिलेंगे तब ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

वहीं रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विशाखा अशोक ने केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों से मौसम का पूर्वानुमान लेकर ही आने की अपील की है। केदारनाथ और यमुनोत्री दोनों धामों में बर्फबारी होने से व्यवस्थाओं के काम बाधित हो रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहा तो तीर्थयात्रियों की मुश्किल बढ़ सकती है। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए सीमित संख्या है।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया