अग्निवीर और अन्य श्रेणियों में सेना की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा संपन्न

 अग्निवीर और अन्य श्रेणियों में सेना की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा संपन्न

मंडी में दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा 🙏


मंडी निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एएस नाथ ने बताया कि भारतीय सेना ने पहले चरण के रूप में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत के साथ अग्निवीर, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य श्रेणियों की भर्ती के लिए पूर्व प्रक्रिया को बदल दिया है। उन्होंने बताया कि नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में की जा रही है। चरण एक में वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने भारतीय सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है, वे ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरेंगे, जो वर्तमान में पूरे भारत में आयोजित की जा रही है। इसके तहत पात्र पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सीईई 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 176 स्थानों में 375 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इसके अंतर्गत मंडी जिला में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां पर यह परीक्षा आयोजित की गई। कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए जिला के बाहर के केंद्रों में भी उपस्थित होना पड़ा है। यह परीक्षा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय द्वारा मिनी रत्न कंपनी एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायता से आयोजित की गई है।

 उन्होंने बताया कि राष्ट्र में युवाओं की तकनीकी जानकारी में काफी सुधार हुआ है और बढ़ी हुई नेटवर्क कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन के प्रसार के साथ, युवा अब लिखित परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय करने के बजाय आॅनलाइन परीक्षा देने के लिए सशक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इससे देश भर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली भारी भीड़ को कम करके उन्हें अधिक प्रबंधनीय और व्यवस्थित करना आसान हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में शाॅर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जून 2023 से भर्ती रैलियों में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद संबंधित सेना भर्ती कार्यालयों द्वारा निर्धारित स्थानों पर चरणों में यहां संभावित उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। अंत में, तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा, इसके बाद सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जेआईए की वेबसाइट पर इसका परिणाम प्रकाशित किया जाएगा और उन्हें रेजीमेंटल और ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।

 उन्होंने बताया क ीकी संशोधित भर्ती प्रणाली भर्ती प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी बनाएगी और इसे देश में उपलब्ध नवीनतम इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को