पति प्रधान के हस्तक्षेप से परेशान बतराहन पँचायत के प्रतिनिधि

पति प्रधान के हस्तक्षेप से परेशान बतराहन पँचायत के प्रतिनिधि देने संयुक्त इस्तीफा ,BDO फतेहपुर को भेजा पत्र 


फतेहपुर वलजीत ठाकुर / विकास खण्ड फतेहपुर की पँचायत बतराहन के 4 पँचायत सदस्य ,उपप्रधान व सबंन्धित बीडीसी शुक्रवार को बीडीओ फतेहपुर से मिलने उनके फतेहपुर स्थित कार्यलय पहुँचे ।

जहां पर उंन्होने सुपरिडेंट मनोज शर्मा के माध्यम से बीडीओ को लिखित निवेदन देते हुए अवगत करवाया है ।

कि वह पँचायत कार्यों में पति प्रधान की दखलंदाजी से परेशान हैं ।उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर पति प्रधान के हस्तक्षेप पर विभाग द्बारा कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई तो हम सब लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा देगें ।

इस दौरान जानकारी देते पँचायत उपप्रधान रमेश चंद ने बताया पँचायत में होने वाले कार्यों में हम लोगों को विश्वास में ही नहीं लिया जाता है ।

इसलिए हम सब ने सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है ।

वहीं बीडीसी तमन्ना ने बताया पँचायत के कार्यों में पति प्रधान की दखल अंदाजी रहती है । जिस कारण विकास कार्यों की गुणवत्ता भी जांच के घेरे में आ रही है ।

बताया आज हम लोगों ने वीडीओ फ़तेहपुर से पँचायत के कार्यों की जांच करने की मांग की है ।

वहीं उन्होंने कहा कि अगर सात दिन के भीतर जांच नहीं की गई तो पँचायत प्रतिनिधियों के साथ मैं भी अपना इस्तीफा विभाग को सौंप दूंगी ।

इस मौके पर बार्ड नम्बर एक सदस्य अभिषेक कुमार ,बार्ड नम्बर 3 सदस्य मंगल सिंह ,बार्ड नम्बर 5 सदस्य पूनम देवी ,बार्ड नम्बर 7 सदस्य प्रतिभा धीमान उपस्थित रहीं ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया