उपायुक्त अपूर्व देवगन ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

 उपायुक्त अपूर्व देवगन ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

निरंकारी चैरिटेबल फांऊडेशन के तत्वाधान में 

 में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

चंबा : जितेन्द्र खन्ना 🙏


उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज निरंकारी चैरिटेबल फांऊडेशन के तत्वाधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से निरंकारी सत्संग भवन मुंगला में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ कियाा। 

इस मौके उपायुक्त ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य से जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करवाकर अनेक बहुमूल्य जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। 

उन्होंने निरंकारी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये आवश्यक है कि लोग विशेषकर युवा रक्तदान के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएं। उन्होंने कहा कि शिविर में एकत्रित रक्त पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा को सौंपा जाएगा, जो जरूरतमंद लोगों की जीवन रक्षा के काम आएगा।

निरंकारी चैरिटेबल फांऊडेशन के मानव एकता दिवस के इस अवसर पर ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों से आए मिशन के 60 अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस दौरान संस्था द्वारा सत्संग का आयोजन भी किया गया । 

इस अवसर पर संस्था के महात्मा दीपक भारद्वाज, क्षेत्रीय प्रभारी महात्मा दुनीचंद, डॉ आशीष संजय कुमार ,विनोद कुमार सेवादार निरंकारी मिशन चम्बा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया