लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने के कारण से 11 लोगों की मौत,कई लोग बेहोश

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने के कारण से 11 लोगों की मौत, कई लोग बेहोश 


पूरे इलाके को सील कर दिया गया,पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची,घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब लुधियाना में एक दूध की फैक्ट्री में गैस लीक होने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग बेहोश हैं  

इस दर्दनाक हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य आरम्भ कर दिया गया।

तो वहीं लुधियाना पश्चिम की एसडीएम स्वाति तिवाना ने कहा कि हमारी सबसे पहली कोशिश इलाके को खाली करवाना है, ताकि इससे और ज्यादा लोग प्रभावित न हों. एनडीआरएफ की टीम गैस कहां से लीक हुई ये भी पता लगाने की कोशिश करेगी।

मौके पर मौजूद लुधियाना के एडिशनल डीसीपी समीर वर्मा का कहना है, "इलाके को तुरंत सील किया जा रहा है और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुलाया गया है।

दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं. साथ ही लोगों को प्रभावित इलाके में जाने से रोक दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक महिला ने कहा, "मेरा परिवार अंदर है और मेरा बेटा बाहर शवों को ले जा रहा है और उन्हें वाहन में रख रहा है, मैं क्या कहूं?

दुर्घटना क्षेत्र में रहने वाले डॉ. शंभू नारायण सिंह ने बताया कि उनके परिवार के 5 सदस्य बेहोश हैं।

एक अन्य शख्स अंजन कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके चाचा का पूरा परिवार बेहोश है।

उन्होंने कहा, 'मेरा पूरा परिवार बेहोश पड़ा है. तीन सदस्यों का शरीर पूरी तरह नीला पड़ गया है।

गैस रिसाव की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है. पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है. हर संभव मदद की जा रही है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में