हीमोफीलिया दिवस का आयोजन

 हीमोफीलिया दिवस का आयोजन🙏


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज विश्व हीमोफीलिया दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन शिक्षा क्रांति स्वयं सहायता समूह व ईजीसी एजुकेशन संस्थान के सहयोग से सोलन स्थित राजकीय डिग्री कालेज के समीप किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने इस अवसर पर हीमोफीलिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि हीमोफीलिया एक आनुवंशिक रोग है। इस रोग में शरीर के बाहर बहता हुआ रक्त रुकता नहीं और इस कारण चोट या दुर्घटना में यह जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस रोग का कारण एक रक्त प्रोटीन की कमी से होता है।

डाॅ. अमित ने कहा कि हीमोफीलिया एक अनुवांशिक रोग है। खून बहने की प्रक्रिया प्राथमिक उपचार से रोकी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हीमोफीलिया दो प्रकार का होता है। हिमोफीलिया ए में फैक्टर 8 की कमी के कारण क्लोटिंग नहीं होती है और हीमोफीलिया बी में फैक्टर 9 की कमी होती है।

उन्होंने इस अवसरपर नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर शिक्षा क्रांति के संस्थापक सत्यम ने भी नशा निवारण तथा स्वच्छता के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कीे बीसीसी समन्वयक राधा चैहान ने भी हीमोफीलिया के बारे में जानकारी प्रदान की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया