26 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

 26 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित


हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन ज़िला के परवाणु में 66/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र के रखरखाव के दृष्टिगत इसके अधीन आने वाले विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 26 अप्रैल, 2023 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल परवाणु के अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 26 अप्रैल, 2023 को दोहपर 12.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक परवाणु के सैक्टर-1, कसौली मार्ग, ईएसआई अस्पताल, नगर परिषद परवाणु, मैसर्ज़ माइल स्टोन, मैसर्ज़ आर.एस. इण्डस्ट्री, मैसर्ज़ स्वास्तिक इंडिया, मैसर्ज़ हिमाचल पाॅवर प्रोडक्ट, मैसर्ज़ आनंद एनकेमोे, पुलिस थाना, पोल फैक्टरी साइड, गैब्रियल रोड़, परवाणु बाजार, सैक्टर-1 के कुछ क्षेत्र, ऊंचा परवाणु, सैक्टर-3, सैक्टर-6, गांव गुम्मा, पुरला एवं सेब मण्डी (सैक्टर-6) में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल, 2023 को ही दोपहर 02.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक सैक्टर-2, मैसर्ज़ टेफ मोटर, कसौली मार्ग, गांव टकसाल, अम्बोटा, नरयाल, सैक्टर-4 के कुछ क्षेत्र, नाथ का पानी, सैक्टर-4, सैक्टर-5, गांव धग्गड़, टिपरा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं तिथि में बदलाव किया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन