आर्मी का ट्रक पलटने जाने से 3 जवान घायल

 आर्मी का ट्रक पलटने जाने से 3 जवान घायल 


जानकारी के मुताबिक 16 इंजीनियरिंग रेजिमेंट की एक टुकड़ी पल्लू से जयपुर जा रही थी. इसी दौरान नेशनल हाईवे नंबर 11 पर रतनगढ़ के गुंसाईसर गांव के पास आर्मी के एक ट्रक का स्टेयरिंग लॉक हो गया. उसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया. बाद में खेत में पड़ी लकडिय़ों और पेड़ से टकरा कर पलटी खा गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा घायलों को रतनगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायलों में यूपी निवासी संदीप कुमार (26), आलोक प्रताप सिंह (26) और पंजाब के गुरप्रीत सिंह (24) शामिल हैं. घटना के समय गुरप्रीत सिंह ट्रक को चला रहा था. आलोक प्रताप सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है. युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राइका और निजी स्कूल संघ के अध्यक्ष भवानी सिंह गोलसर जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल जवानों को एम्बुलेंस की व्यवस्था कर हायर सेंटर भिजवाने में सहयोग किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन