शहीद सेवक सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे और दो बहनों के इकलौते भाई

शहीद सेवक सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे और दो बहनों के इकलौते भाई थे


सेवक सिंह की शहादत की खबर सुनते ही परिवार गम में डूब गया, दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ,वीरवार सुबह उसने अपने भाई सेवक सिंह से बात की थी,दो बहनों में से एक शादीशुदा और एक अविवाहित है।आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में बठिंडा के सिपाही सेवक सिंह भी शहीद हो गए हैं। तलवंडी साबो के गांव बाघा के रहने वाले शहीद सेवक सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

सेवक सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। बहन ने बताया कि भाई को बचपन से ही देश की सेवा करने का जुनून था और उसी जनून के साथ वह आर्मी में भर्ती हुआ था। गांव के हरनेक सिंह ने कहा कि सेवक सिंह का परिवार अति गरीब था, लेकिन जब सेवक सेना में भर्ती हुआ तो परिवार को थोड़ी चैन की सांस मिली थी। अब सेवक के शहीद होने से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। उन्होंने बताया कि सेवक के वेतन पर ही पूरे परिवार का गुजारा होता था।

सेवक सिंह की बहन ने बताया कि वीरवार सुबह उसने अपने भाई से बात की थी, वह बता रहा था कि हम खाना लेकर जा रहे हैं। देर शाम को उन्हें सेना अधिकारियों से फोन के जरिये पता चला कि पुंछ में हुए आतंकी हमले में सेवक सिंह शहीद हो गया। उसकी बहन ने बताया कि सेवक ने अगली छुट्टी आकर उसकी शादी करनी थी और उसके बाद ही उसने अपनी शादी करवानी थी। कुछ समय पहले ही सेवक छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर गया था।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी