जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी हमले में उड़ा दिया, इस हमले में 11 जवान शहीद हुए

जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी हमले में उड़ा दिया, इस हमले में 11 जवान शहीद हुए 


 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर है. नक्सलियों ने रोड के बीचोबीच लैंडमाइन बिछाई हुई थी. यह आईईडी धमाका इतना जबरदस्त था कि रोड पर कई फुट गहरा गड्ढा हो गया है. जवानों के वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं.


बस्तर के आईजी सुंदरराज ने बताया कि अरनपुर के पालनार क्षेत्र में नक्सलियों ने जवानों को अपना निशाना बना लिया. फिलहाल तलाश अभियान जारी है. सूत्रों के मुताबिक DRG के जवान कल ऑपरेशन पर गए थे. लौटते समय नक्सलियों ने यह हमला कर दिया.


जानकारी के मुताबिक इस हमले में प्रधान आरक्षक जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम, जगदीश कवासी शहीद हो गए. वहीं निजी वाहन का चालक धनीराम यादव की भी इस हमले में जान चली गई।

पिछले कई वर्षों में नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए डीआरजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके अलावा कई पूर्व नक्सली नेता अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ डीआरजी में काम कर रहे हैं।

प्रदेश में नक्सलियों को कमजारे करने के लिए 2008 में DRG का गठन किया गया था. इस फोर्स को सबसे पहले कांकेर और नारायणपुर में तैनात किया गया था. इसके बाद 2013 में बीजापुर और बस्तर फिर 2014 में सुकमा और कोंडागांव, इसके बाद 2015 में दंतेवाड़ा में इन्हें तैनात किया गया।

गृह मंत्री अमित शाह ट्वीट किया- दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए कायरतापूर्ण हमले से क्षुब्ध हूं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है. राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.


- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत पर गहरा शोक जाहिर किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नक्सलियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. केंद्र और राज्य समन्वय पूर्वक नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है.


- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले को लेकर कहा कि यह दुखद है. जो जवान शहीद हुए हैं, उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे.


- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में हमारे जवान शहीद हो गए. नक्सलियों की यह कायराना हरकत बेहद परेशान करने वाली है. नक्सलवाद को कुचलने के लिए सभी सरकारों को तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है. शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को