राजीव बिंदल भाजपा के नए अध्यक्ष

राजीव बिंदल भाजपा के नए अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश भाजपा को नए अध्यक्ष मिल गए हैं। 5 बार विधायक रहे डॉ. राजीव बिंदल को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं सिद्धार्थन को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। दोनों की नियुक्ति संबंधी लेटर पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष की कमान पहले सुरेश कश्यप संभाल रहे थे। वहीं महामंत्री पवन राणा थे, जिन्हें अब दिल्ली भाजपा का संगठन महामंत्री तैनात किया है। वहीं 3 साल के भीतर दूसरी बार बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इससे पहले बिंदल को जनवरी 2020 में प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया था।

पिछली बार बिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष पद छोड़ा था, लेकिन अपनी नियुक्ति के साढ़े 4 महीने के भीतर राजीव बिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों की खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के कथित मामले में नाम आने पर बिंदल ने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में प्रदेश सरकार से उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन