अनुराग ठाकुर ने कहा भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा

अनुराग ठाकुर ने कहा भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। अमृतपाल करीब 36 दिन बाद पुलिस को हाथ लगा। उसे मोगा से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गिरफ्तार पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भगोड़ा आखिर कितने दिन तक भागेगा। कानून के हाथ लंबे होते हैं। दहशत और भय फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। भगोड़े अमृतपाल को पकड़ने में पंजाब को लंबा समय लग गया। अगर थोड़ा जल्दी पकड़ लेते तो अच्छा होता।

मंत्री अनुराग ठाकुर ऊना जिला के मैड़ी जाने से पहले प्रागपुर के PWD रेस्ट हाऊस में थोड़ी देर के लिए रुके थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमृतपाल पर बयान दिया और राहुल गांधी पर भी जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछड़े समाज को अपमानित करें, कोर्ट को अहंकार दिखाएं। राहुल गांधी पिछड़े समाज से माफी न मांगें तो भाजपा का क्या कसूर है। कांग्रेस का यह गांधी परिवार अलग कानून चाहता है, ताकि उनके ऊपर कोई भी कार्रवाई न हो। राहुल गांधी के पास अभी भी समय है। वे माफी मांगें और आगे बढ़ें।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया