मढेड बस स्टैंड के विस्तार,मन्दिर तक बस चलाने,कनारगी रास्ते के लिए पुली बनवाने का दिया आश्वासन किशोरी लाल ने

मढेड बस स्टैंड के विस्तार,मन्दिर तक बस चलाने,कनारगी रास्ते के लिए पुली बनवाने का दिया आश्वासन किशोरी लाल ने 


बैजनाथ/ पालमपुर : केवल कृष्ण/ मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल का बैजनाथ के मढेड वासियों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।

 सीपीएस ने मढेड़ के लोगों का विधान सभा चुनाव में उनके पक्ष में जनसमर्थन के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि जन अपेक्षाओं के अनुरुप जनसेवक के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं और इलाके की जरूरतों के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाया जायेगा।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाली के रूप में पहली ही कैबिनेट में लागू कर प्रदेश के लाखों सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को लाभ दिया है। हिमाचल में ओपीएस बहाल करने का वायदा कांग्रेस की लोगों को दी 10 गारंटी में शामिल था।

  उन्होंने लोगों को देसी नस्ल के दुधारू पशु पालने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देसी नस्ल के पशुओं में बीमारियां कम फैलती हैं और उनका दूध तथा दुग्ध उत्पाद अधिक पौष्टिक होते हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है।

    उन्होंने पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों की मांग पर मढेड बस स्टैंड के विस्तार, रेलिंग लगाने, मढेड बस स्टैंड के लिए रेन शेल्टर, मन्दिर तक बस चलाने, कनारगी रास्ते के लिए पुली बनवाने की मांग को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत मुख्य संसदीय सचिव ने लोगों की जन समस्याएं भी सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया।

   इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रमेश चड्डा, ब्लॉक कांग्रेस जनरल सेक्टरी विकास राणा , प्रधान मढ़ेड संपति देवी, उपप्रधान अरिनदम ठाकुर,भूतपूर्व बीडीसी चेयरमैन गीता देवी, राजेश शर्मा, यशपाल , रमेश चन्द, विमला देवी, सुरेश कुमार, रत्न चन्द, देश राज, महेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया