चंबा- साहो मार्ग पर साल खड्ड में दोपहर बाद एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद

चंबा- साहो मार्ग पर साल खड्ड में दोपहर बाद एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद


चंबा: जितेन्द्र खन्ना/ फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कालेज की मार्चेरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करवाने के लिए गुमशुदा लोगों के रिकार्ड को खंगाल रही है। इसके साथ ही मृतक के हुलिये को नजदीकी पुलिस थाना व चैकियों को पहचान हेतु भेजा गया है। पुलिस ने घटना की इत्ल्ला रपट रोज नामचे में डालकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद चंबा- साहो मार्ग पर आईटीआई के सामने लोगों ने नीचे साल खड्ड में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत सदर पुलिस थाना को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को साल खड्ड से बाहर निकला। मगर मौके पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई। इस पर पुलिस ने शव को वाहन में डालकर मेडिकल कालेज की मार्चेरी भिजवा दिया।

उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने साल खडड से एक शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज की मार्चरी में रखवाने के साथ ही पहचान करवाने को लेकर प्रयास जारी हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में