फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

 फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर


जीत का परचम लहराने का दावा, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर !

ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक जगदेव ठाकुर ने की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान युवाओं ने भी सरकार के प्रति असंतोष जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

जगदेव ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फतेहपुर में जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ घर-घर जाकर जनता से संपर्क करें और प्रदेश सरकार की कथित नाकामियों को जनता के समक्ष रखें।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरना होगा। संगठन की मजबूती और जनता से सीधा संवाद भाजपा की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

इस अवसर पर मनोज सलारिया, मोहित, आदित्य, रविंद्र, समीर, सौरभ सिंह, संदीप सिंह, नितेश कुमार, राहुल कुमार, इरफान, प्रियांशु, प्रिंस, आर्यन ठाकुर, रिषभ ठाकुर, संगम, अनुराग, अनुज, रोहित, जसविंदर सिंह, कार्तिक, पुष्पेंद्र सिंह, बलकार सिंह, श्याम सिंह, हरेंद्रपाल सिंह, पींकू शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ