विधायक पर संजीव गुलेरिया का तीखा निशाना—राजनीति के लिए नहीं, समाधान के लिए मंच पर आएं

 विधायक पर संजीव गुलेरिया का तीखा निशाना—राजनीति के लिए नहीं, समाधान के लिए मंच पर आएं


अजय सूर्या नेरचौक। कंसा डंपिंग साइट को लेकर जारी ग्रामीणों के आंदोलन के बीच एपीएमसी मंडी के जिला अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने क्षेत्र के विधायक पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डंपिंग साइट का मुद्दा राजनीतिक लाभ लेने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। यदि विधायक ग्रामीणों की समस्या को लेकर आंदोलन के मंच पर पहुंच रहे हैं तो उन्हें केवल भाषण देने के बजाय प्रशासन के साथ बैठकर समाधान निकालने की पहल करनी चाहिए।


गुलेरिया ने कहा कि वर्ष 2020 में जब डंपिंग साइट से संबंधित प्रक्रिया और अधिसूचना हुई थी, उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और वर्तमान विधायक ही क्षेत्र के विधायक थे। उस दौरान यदि इस मुद्दे को गंभीरता से उठाकर डंपिंग साइट हटाने के प्रयास किए जाते तो आज कंसा के ग्रामीणों को बदबू और गंदगी की समस्या से जूझने की नौबत नहीं आती।


उन्होंने कहा कि आज असली सवाल यह नहीं है कि आंदोलन के मंच पर कौन खड़ा है, बल्कि सवाल यह है कि कंसा की जनता को बदबू और गंदगी से कब राहत मिलेगी। नेताओं को एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय प्रशासन पर स्थायी समाधान के लिए दबाव बनाना चाहिए।


संजीव गुलेरिया ने विधायक को दो टूक संदेश देते हुए कहा, “राजनीति चमकाने के लिए नहीं, समस्या बुझाने के लिए मैदान में उतरें। जनता को बयान नहीं, समाधान चाहिए।”


उन्होंने कहा कि यदि सभी राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर ईमानदारी से प्रयास करें तो कंसा डंपिंग साइट की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने आंदोलनरत ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़