पपरोला के जरूरतमंद परिवार की मदद को आगे आई सूद सभा पालमपुर
पपरोला के जरूरतमंद परिवार की मदद को आगे आई सूद सभा पालमपुर
₹10 हजार की तत्काल आर्थिक सहायता, दोनों बच्चियों को ₹500-₹500 मासिक छात्रवृत्ति देने का निर्णय
पालमपुर
सूद सभा पालमपुर ने पपरोला क्षेत्र के एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आते हुए ₹10 हजार की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है। परिवार के मुखिया के निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
परिवार की दो बेटियां अभी शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। आर्थिक परेशानी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सूद सभा पालमपुर ने दोनों बच्चियों को ₹500-₹500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति देने का भी निर्णय लिया है।
सभा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और आर्थिक कठिनाइयों के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित न होने देना उसकी सामाजिक सेवा की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभा के अध्यक्ष ने सदस्यों से भी अपील की कि वे परिवार की सहायता के लिए आगे आएं, ताकि दोनों बच्चियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके।
सूद सभा पालमपुर (SSP) की इस पहल से परिवार को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ-साथ संकट की घड़ी में सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी सामने आया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें