फतेहपुर में 50 बेड के अस्पताल भवन का विधायक ने किया भूमिपूजन
फतेहपुर में 50 बेड के अस्पताल भवन का विधायक ने किया भूमिपूजन
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर में बनने वाले 50 बेड के अस्पताल भवन का गुरुवार को विधायक भवानी सिंह पठानिया ने भूमिपूजन किया। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श अस्पताल विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत सिविल अस्पताल फतेहपुर को भी आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
नए अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। बहुमंजिला भवन के निर्माण पर 13 करोड़ 62 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। भवन निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने के बाद यहां मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है।
भूमिपूजन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रिचा महरोत्रा, डॉ. शैली शर्मा सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे। वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता विनय मैहरा, जेई गणेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला परिषद सदस्य रघुबीर पठानिया, फतेहपुर पंचायत प्रधान करनैल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें