रिवालसर में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला, पोषण माह के तहत संयुक्त शिविर आयोजित

 रिवालसर में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला, पोषण माह के तहत संयुक्त शिविर आयोजित



अजय सूर्या रिवालसर। बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर वंदना शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों के क्षमता निर्माण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 9वें पोषण माह के अंतर्गत संयुक्त जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी सहभागिता की। शिविर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर की बहनों ने शरीर और मन को स्वस्थ रखने में योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।


बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई।


कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना रिवालसर की पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित स्थानीय समुदाय ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, योग और नशामुक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता को मजबूत करना रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर