776 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा, रिवालसर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की प्रतियोगिता शुरू

 776 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा, रिवालसर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की प्रतियोगिता शुरू


अजय सूर्या रिवालसर, 19 सितंबर। पीएम श्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में शनिवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

स्कूल के वाइस प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का शाल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रकाश चौधरी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है और खेल अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का विकास करते हैं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 25 जोनों से करीब 776 छात्राएं भाग ले रही हैं। तीन दिनों तक छात्राएं वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

इस अवसर पर बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य पवन ठाकुर, नगर पंचायत रिवालसर अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोग, शिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। बाइट : पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर