सपना गुप्ता के भक्ति गीतों पर झूम उठा गणेश उत्सव का पंडाल
सपना गुप्ता के भक्ति गीतों पर झूम उठा गणेश उत्सव का पंडाल
छातडु में गणेश उत्सव की धूम, जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी रहे मुख्य अतिथि; विकास कार्यों के लिए 2 लाख की घोषणा
अजय सूर्या नेरचौक। बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत छातडु के कठयाहल में आयोजित गणेश उत्सव में भक्ति और संगीत का ऐसा रंग जमा कि खचाखच भरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। प्रसिद्ध गायिका सपना गुप्ता ने अपने मधुर भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीतों पर गणेश उत्सव कमेटी के सदस्यों सहित पंडाल में मौजूद लोग जमकर झूमे।
कार्यक्रम में गोड़ा गागल वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गणेश उत्सव कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि को टोपी, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने ग्राम पंचायत छातडु में विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पंचायत की महिला मंडल और युवक मंडल को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं छातडु-कठयाहल गणेश उत्सव कमेटी को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
गायिका सपना गुप्ता की प्रस्तुति के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उनके भक्ति गीतों पर जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी, गणेश उत्सव कमेटी के सदस्य और पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भी झूमते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत छातडु के उपप्रधान श्याम लाल, गणेश उत्सव कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कमेटी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग और सहभागिता के लिए सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
अनिल सैनी का बयान
“गणेश उत्सव हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा आयोजन है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। ग्राम पंचायत छातडु के विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये, महिला मंडल और युवक मंडल को 20-20 हजार रुपये तथा गणेश उत्सव कमेटी को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की है। आगे भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक गतिविधियों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें