अथक परिश्रम और निर्धारित लक्ष्य से सफलता अवश्य मिलती है

 अथक परिश्रम और निर्धारित लक्ष्य से सफलता अवश्य मिलती है


नूरपुर : विनय महाजन /

उपमंडल ज्वाली की ढसोली पंचायत के प्रधान राजेश शर्मा और मंजू शर्मा की पुत्री कृति शर्मा ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा आयोजित नेट-जेआरएफ परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 94वां स्थान हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आकृति शर्मा की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और यह पंचायत के लिए भी गर्व का विषय है।


आकृति शर्मा ने यह सफलता भौतिक विज्ञान विषय में हासिल की है। इससे पूर्व भी वह दो बार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) तथा नेट-पीएचडी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं।


आकृति शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल देहरी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजा का तालाब से हुई। इसके बाद उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला, कन्या महाविद्यालय जालंधर तथा कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चलवाड़ा से उच्च शिक्षा प्राप्त की।


आकृति शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, लगन और माता-पिता के विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित लक्ष्य के साथ पूरी मेहनत और लगन से प्रयास किए जाएं तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से मेहनत करने वालों के लिए सफलता के रास्ते खुलते जाते हैं।


आकृति शर्मा वर्तमान में पीएम  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वाली में भौतिक विज्ञान की लेक्चरर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर