कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क करके रख दिया है : कंगना रनौत

 कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क करके रख दिया है : कंगना रनौत


मंडी : अजय सूर्या /

 मंडी से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंडी में दिशा कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास लगातार लोग प्रदेश सरकार की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। सरकार और अधिकारियों के बीच कोई तालमेल नहीं है और दोनों ही पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं।


कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को विकास कार्य करवाने की बजाय सिर्फ उनका श्रेय लेने की चिंता है। केंद्र की योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने नाम के फट्टे लगाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार को क्रेडिट ही चाहिए तो कम से कम विकास कार्यों में अड़ंगा नहीं लगाया जाना चाहिए।




कंगना रनौत ने दिशा कमेटी की बैठकों में कांग्रेस विधायकों की गैरहाजिरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की बहुत-सी छोटी-छोटी समस्याओं और परिस्थितियों की जानकारी संबंधित विधायकों को होती है। ऐसे में यदि विधायक बैठकों में शामिल होकर अपनी बात नहीं रखेंगे तो समस्याओं का समाधान कैसे होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार और उसके विधायकों को सिर्फ घटिया राजनीति करनी आती है और वे विकास के बजाय उसी राजनीति में लगे हुए हैं।




कंगना रनौत ने प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी और अफसरशाही पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और अधिकारियों के कथित फूहड़पन के कारण पूरे देश में हिमाचल को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि उनसे इंटरव्यू में प्रदेश में विकास कार्यों और कामकाज को लेकर सवाल पूछे जाते हैं, जबकि वह अपनी ओर से क्षमता से अधिक प्रयास कर रही हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी काम को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।


उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी बात को हल्के में लिया और उन्हें अंडरएस्टीमेट करने का प्रयास किया। कंगना के अनुसार, विभिन्न विभागों को उपलब्ध करवाया गया काफी पैसा खर्च ही नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब वह अधिकारियों और विभागों के कामकाज की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाकर केंद्र सरकार को भेजेंगी तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी