विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया राज्य स्तरीय दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया राज्य स्तरीय दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, श्री बृजराज स्वामी मंदिर में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधिवत रूप से किया। जन्माष्टमी पर्व के प्रथम दिन नूरपुर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सबसे पहले नगर परिषद नूरपुर पहुंचकर स्वर्गीय आरके महाजन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय आरके महाजन के योगदान को याद करते हुए उन्हें नूरपुर शहर के विकास का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में स्वर्गीय आरके महाजन ने शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।


उन्होंने कहा कि स्वर्गीय आरके महाजन की धर्मपत्नी कृष्णा महाजन भी नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं और वर्तमान में उनके परिवार की बहू नीति महाजन नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इसे नूरपुर के लिए सौभाग्य की बात बताया।


इसके बाद अटल स्टेडियम नूरपुर से श्री बृजराज स्वामी मंदिर तक बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रास्ते भर धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।


शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने श्री बृजराज स्वामी मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्री बृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह देश का अनूठा मंदिर है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के साथ मीरा बाई की प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर क ा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व नूरपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।


किले तक जाने वाले कच्चे रास्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस रास्ते को पक्का करवाने तथा क्षेत्र में मौजूद अन्य कमियों को दूर करने के संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा, ताकि ऐतिहासिक स्थल तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।


इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। मंदिर कमेटी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में वन निगम के निदेशक योगेश महाजन, एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन, नगर परिषद के सभी पार्षद एवं पूर्व पार्षद गौरव महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव के प्रथम दिन नूरपुर में दिनभर धार्मिक गतिविधियों के चलते उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी