गोल्ड मेडल जीतकर मनजोत ने बढ़ाया आधुनिक पब्लिक स्कूल का गौरव

 गोल्ड मेडल जीतकर मनजोत ने बढ़ाया आधुनिक पब्लिक स्कूल का गौरव

अंडर-19 कुश्ती के 92 किलोग्राम भार वर्ग में नूरपुर जोन में हासिल किया प्रथम स्थान, जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन


जसूर : राकेश शर्मा /

 अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता के 92 किलोग्राम भार वर्ग में आधुनिक पब्लिक स्कूल के छात्र मनजोत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नूरपुर जोन में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मनजोत का चयन अब जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


मनजोत की इस उपलब्धि से आधुनिक पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के बाद विद्यालय पहुंचने पर आधुनिक परिवार के सदस्यों ने मनजोत का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।


विद्यालय के स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने मनजोत को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक सुशवीन पठानिया एवं निर्मल ठाकुर सहित विद्यालय परिवार ने फूल-मालाओं से मनजोत का स्वागत किया और उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मनजोत की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को खेलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है।


आधुनिक पब्लिक स्कूल परिवार ने मनजोत को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ