टकोली सकरियालां के शिवा संधू ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल
टकोली सकरियालां के शिवा संधू ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल
Fatehpur Baljeet Thakur
60 किलोग्राम प्लस भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर
पंचायत टकोली घिरथां के गांव टकोली सकरियालां के होनहार युवा पहलवान शिवा संधू ने हमीरपुर में आयोजित रेसलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम प्लस भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। शिवा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिजनों व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
शिवा संधू वर्तमान में डीएवी स्कूल पट्टा जाटियां में नौवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी शिवा लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
शिवा की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, सहपाठियों, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि शिवा ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है तथा भविष्य में भी वह रेसलिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें