एकल अभियान की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन चन्द्र धीर ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

 एकल अभियान की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन चन्द्र धीर ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को गति देने पर दिया जोर


अजय सूर्या, मंडी। एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन चन्द्र धीर ने मंडी एवं बंजार क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार तथा ग्राम स्तर पर गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान सुमन चन्द्र धीर ने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुंचाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को और गति देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्राम स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन के सेवा कार्यों को अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी आगामी कार्यक्रमों और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों के विस्तार को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर एकल भारत अभियान हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकर्ता विभाग प्रमुख मनोहर लाल, सुनील जी, प्रो. अनुपमा सिंह (प्रांत प्रमुख, महिला प्रकोष्ठ), पवन जी (भाग अध्यक्ष मंडी), ललित कपूर (भाग आरोग्य प्रभारी मंडी), शारदा (भाग महिला प्रभारी मंडी), बलदेव (अंचल अध्यक्ष), रेखा गुलेरिया (आमंत्रित सदस्य) तथा भावना (अंचल अभियान प्रमुख, बंजार) सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस दौरान ग्राम विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करते हुए एकल अभियान के सेवा कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव