मंडी: शराब के नशे में पिता कर रहा था गाली-गलौज, बेटे ने सिर पर बैहले से वार कर उतारा मौत के घाट

 मंडी: शराब के नशे में पिता कर रहा था गाली-गलौज, बेटे ने सिर पर बैहले से वार कर उतारा मौत के घाट


मंडी : अजय सूर्या /

पधर उपमंडल के चेली गांव में देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। शराब के नशे में पत्नी से गाली-गलौज कर रहे पिता को शांत करवाने पहुंचे बेटे ने कथित तौर पर बैहले से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा ही घायल पिता को 108 एंबुलेंस की मदद से पधर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मस्त राम बीती रात करीब 12 बजे शराब के नशे में अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था। साथ वाले कमरे में सो रहा उसका बेटा दीपक वहां पहुंचा और पिता को शांत करवाने का प्रयास किया। आरोप है कि पिता के नहीं मानने पर गुस्से में दीपक ने उसके सिर पर बैहले से वार कर दिया।

इसके बाद दीपक अपने पिता को अस्पताल ले गया और चोट लगने का कारण गिरना बताया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान पुलिस को सिर पर लगी चोट सामान्य रूप से गिरने के कारण होने के बजाय किसी वस्तु से प्रहार किए जाने की आशंका हुई। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए बेटे से पूछताछ की, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया है। पुलिस ने पंचायत प्रधान सुनीता देवी और उपप्रधान प्रेम सिंह की मौजूदगी में आरोपी के बयान भी दर्ज किए हैं।

मृतक मस्त राम पुत्र बुधु राम कंप्रेशर ऑपरेटर का काम करता था, जबकि आरोपी दीपक मिस्त्री का काम करता है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस