मुख्यमंत्री के आदेश पर डहणू पहुंचीं एसडीएम स्मृतिका नेगी, पशुपालकों से लिया फीडबैक

 मुख्यमंत्री के आदेश पर डहणू पहुंचीं एसडीएम स्मृतिका नेगी, पशुपालकों से लिया फीडबैक

महीने में छह बार दूध खरीद बंद होने का मामला, संयुक्त रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी



अजय सूर्या रिवालसर। बल्ह क्षेत्र के पशुपालकों द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाई गई दूध खरीद की समस्या पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने डहणू पहुंचकर पशुपालकों, दुग्ध सोसायटी के सदस्यों और चक्कर मिल्क प्लांट के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर पूरे मामले का फीडबैक लिया।

गत 26 सितंबर को कंसा चौक में मुख्यमंत्री के समक्ष पशुपालकों ने शिकायत रखी थी कि चक्कर मिल्क प्लांट द्वारा महीने में करीब पांच से छह दिन मिल्क सोसायटियों से दूध नहीं खरीदा जाता, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन मंडी को इसकी धरातलीय जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

डहणू में हुई बैठक में दुग्ध सोसायटी डहणू, सिध्यानी और बर्सवान से जुड़ी महिलाओं व पशुपालकों ने अपनी समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि कई पशुपालकों ने बैंकों से ऋण लेकर गायें खरीदी हैं और दूध बेचकर परिवार का खर्च चलाने के साथ बैंक ऋण की किस्तें चुकाते हैं। ऐसे में महीने में कई दिन दूध की खरीद बंद होने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाता है और दूध खराब होने की स्थिति भी बनती है।

बैठक में महिलाओं ने दूध खरीद के भुगतान में देरी की समस्या भी उठाई। वहीं, चक्कर मिल्क प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि प्लांट की क्षमता सीमित होने के कारण दूध खरीद में रोटेशन के आधार पर कट लगाया जाता है।

एसडीएम स्मृतिका नेगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्लांट अधिकारियों को दूध के भुगतान समय पर करने तथा दूध खरीद में छह दिन के कट को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डहणू में पशुपालकों और संबंधित विभाग व प्लांट अधिकारियों के साथ हुई बैठक के आधार पर संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

बैठक में चक्कर मिल्क प्लांट के यूनिट इंचार्ज विश्वकांत, प्रोसेसिंग इंचार्ज नीतीश, स्थानीय पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर, आयुष कुमार, नंद लाल सहित दुग्ध सोसायटियों के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी