श्याम सहारा परिवार ने पालिकाध्यक्ष भानुका का किया स्वागत
श्याम सहारा परिवार ने पालिकाध्यक्ष भानुका का किया स्वागत
लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
कस्बे के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित प्राचीन श्याम मंदिर में रविवार को श्याम सहारा परिवार की ओर से पालिकाध्यक्ष संजीव भानुका का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
श्याम सहारा परिवार के प्रवक्ता हरीश शर्मा ने बताया कि मंदिर के महंत शंकरलाल सैनी सहित सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, चंद्रप्रकाश चेजारा, सुरेश बीबीपुरिया, अंकुर गोयनका, रामप्रसाद वर्मा, मुकेश खीचड़, कन्हैया लाल सैनी, रमेश कुमावत, अनिल आचार्य, डॉ. मनोज खिंची, नरेंद्र सिंह गॉड, प्रवीण पुजारी, गोरधन कुमावत, अमित जालान और सुनील सोनी ने पालिकाध्यक्ष संजीव भानुका का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें श्याम दुपट्टा एवं बाबा श्याम की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद रतन भाटी एवं चंद्रप्रकाश सारण का भी सम्मान किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें