मुख्यमंत्री ने अर्की में 34.46 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

 मुख्यमंत्री ने अर्की में 34.46 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए



मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 34.46 करोड़ रुपये की लागत की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सरयांज, 1.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंडी के खेल मैदान, 1.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फल एवं सब्जी उप-मंडी कुनिहार तथा 10.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दाड़लाघाट आईएसबीटी बस स्टैंड का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने 10.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 केवी, 315 एमवीए जीआईएस विद्युत उपकेंद्र, ग्याणा (मांगू), 7.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले दानोघाट-साहजादा-नेरी प्लाटी संपर्क सड़क मार्ग तथा 2.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सिनटीघाट से बानधार एंबुलेंस सड़क की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे तथा इनसे बुनियादी अधोसंरचना और आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
उन्होंने कहा कि फल एवं सब्जी उप-मंडी कुनिहार से क्षेत्र की लगभग 25 से 30 ग्राम पंचायतों के किसानों को लाभ मिलेगा। इस सुविधा के माध्यम से किसानों को उनकी उपज के बेहतर विपणन के अवसर उपलब्ध होंगे और उन्हें अपनी फसलों के उचित एवं लाभकारी दाम प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 33/11 केवी, 315 एमवीए जीआईएस विद्युत उपकेंद्र, ग्याणा (मांगू) के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का समाधान करने में मदद मिलेगी तथा लोगों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में पधारने और 34.46 करोड़ रुपये लागत की सा त विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर