चच्योट में रक्तदान शिविर आयोजित,500 लोगों का जांचा स्वास्थ्य मंडी : अजय सूर्या /
चच्योट में रक्तदान शिविर आयोजित,500 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
मंडी : अजय सूर्या /
नाचन जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से चच्योट में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की। इस दौरान रक्तचाप, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांचें भी की गईं।शिविर में करीब 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने कहा कि फाउंडेशन का उदेश्य नर पूजा नारायण पूजा जिसके तहत मानवीय जीवन को बेहतर बनाना है उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगो ने स्वास्थ्य शिविर की जांच करवाई और निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं और 30 लोगों के आँख के ऑपरेशन होने है जिसका खर्चा फाउंडेशन उठाएगा ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें