ग्राम पंचायत कटराईं   के अम्बेडकर भवन पतलीकुहल में विकास खंड नग्गर की 9 पंचायतों  के  बी.पी.एल परिवारों के साथ विधायक  भुवनेश्वर गौड़  ने किया संवाद

 ग्राम पंचायत कटराईं   के अम्बेडकर भवन पतलीकुहल में विकास खंड नग्गर की 9 पंचायतों  के  बी.पी.एल परिवारों के साथ विधायक  भुवनेश्वर गौड़  ने किया संवाद



मुख्यमंत्री 'अपना परिवार सुखी परिवार' योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कटराईं के अम्बेडकर भवन में विकास खंड नग्गर की नौ ग्राम पंचायतों के बीपीएल परिवारों के लिए संवाद सभा एवं प्रचार-प्रसार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 193 लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने की।
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और पात्र परिवारों से योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया समय पर पूरी करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बीपीएल पात्रता से संबंधित जानकारी दी। शिविर में आईपीएच के एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
शिविर में दुआड़ा, कटराईं, ब्रान, हलाण-2, शीला हलाण, पनगा, रियाड़ा, बड़ाग्रां और जाणा पंचायतों के बीपीएल परिवारों ने भाग लिया।
अभियान के तहत 16 सितंबर को शलीण में 90 लाभार्थियों तथा 18 सितंबर को रायसन में 178 लाभार्थियों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पात्र परिवारों से इन शिविरों में भाग लेकर योजना से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में