आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क से महरूम मनेई का रूम्वलवड़ गांव बुजुर्गों, मरीजों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही परेशानी,

 आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क से महरूम मनेई का रूम्वलवड़ गांव

बुजुर्गों, मरीजों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही परेशानी, ग्रामीणों ने सरकार से सड़क पक्की करने की लगाई गुहार

शाहपुर : जनक पटियाल 


विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की ग्राम पंचायत मनेई के गांव रूम्वलबड़ के ग्रामीण आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने वाला मार्ग आज भी कच्चा होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों जितेंद्र कुमार, आत्मा राम, मसीदी राम, करनैल, सुभाष, गिरधारी लाल, रतन चंद, रशपाल, साधूराम, कुक्कू और देवराज सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन उनके गांव की पक्की सड़क का सपना आज तक पूरा नहीं हो पाया।ग्रामीणों के अनुसार सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बीमार लोगों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। बरसात के दौरान कच्चे मार्ग की स्थिति और भी खराब हो जाती है। बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है, जबकि मरीजों और बुजुर्गों को मुख्य सड़क तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क को पक्का करवाने के लिए उन्हें लंबे समय से आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन धरातल पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि गांव के इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जाए।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया से इस समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है, ताकि रुखलवड़ गांव के लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिल सके और क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

वन विभाग के अधीन बताया जा रहा मार्ग

ग्रामीणों द्वारा सड़क को पक्का करवाने की मांग उठाए जाने पर

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपुल पुंज से बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग वन विभाग के अधीन आता है, जिसके चलते इसे पक्का करने के लिए वन विभाग से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करना आवश्यक होंगी और इस संबंध में फॉरेस्ट केस बनाया जाएगा।ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय औपचारिकताओं के कारण सड़क निर्माण वर्षों तक लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों से आपसी समन्वय कर जल्द प्रक्रिया पूरी करने और सड़क को पक्का करवाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक