सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं जिला मासिक बैठक का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं जिला मासिक बैठक का आयोजन
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर के जिला कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं जिला मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में माननीय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज जी तथा जिला प्रभारी, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश चंदेल जी का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा, समर्पण तथा संगठन के भाव से कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।17 सितम्बर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर भाजपा जिला कार्यलय जसूर मैं होगा एवं शाम 07:00 बजे सभी बूथों के प्रत्येक घर मैं “आशीर्वाद का दीया” जलाया जायगा, इस अभियान मैं “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत”, “नमो सेवा नाट्य प्रस्तुति”, “आंगन का उत्सव”, “कहानी बदलाव की”, “विकसित भारत संकल्प यात्रा”, “सेवा ज्योति यात्रा”, “सेवा मेरे जीवन” तथा “रंगोली राष्ट्र” जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों के घर जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं माताओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा।सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत मंडल के प्रत्येक गांव से अलग-अलग दिशाओं में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में पहुंचकर सेवा एवं जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष रूप से माननीय विधायक नूरपुर रणवीर सिंह निक्का व इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सेवा संकल्प अभियान की जिला एवं मंडल टोली तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें