खटियाड़-पोलियां क्षेत्र में तीन दिन पेयजल आपूर्ति रहेगी बंद

 खटियाड़-पोलियां क्षेत्र में तीन दिन पेयजल आपूर्ति रहेगी बंद

टैंकों की मरम्मत के चलते 28 से 30 सितंबर तक बाधित रहेगी सप्लाई


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

 जल शक्ति विभाग उपमंडल फतेहपुर के तहत आने वाले खटियाड़-पोलियां क्षेत्र में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिनों के लिए पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता अभिलाष सनोरिया ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में चाट्टा से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कुछ टैंकों की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित होने के चलते 28 से 30 सितंबर तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के दौरान विभाग का सहयोग करें और आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण कर लें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन