भरमाड़ स्कूल जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल में उपविजेता आदित्य और वंश का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
भरमाड़ स्कूल जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल में उपविजेता
आदित्य और वंश का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
भरमाड़ स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के दो होनहार खिलाड़ियों आदित्य और वंश का चयन आगामी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय की टीम की इस सफलता का श्रेय पीटीए अध्यापक अक्षय प्रकाश और डीपीई संजय ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण को दिया गया। दोनों शिक्षकों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करवाने के साथ-साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
विद्यालय की एसएमसी कमेटी के प्रधान अनिल कतनौरिया ने उपविजेता टीम के खिलाड़ियों तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आदित्य और वंश को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आदित्य और वंश को बधाई दी तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें