रिवालसर में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, धार में पांचवां गणपति महोत्सव संपन्न

 रिवालसर में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, धार में पांचवां गणपति महोत्सव संपन्न


रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर के धार क्षेत्र में पांचवां गणपति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ। पिछले पांच वर्षों से गुलशन गुप्ता अपने निवास स्थान पर गणेश महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। महोत्सव के दौरान दिन-रात भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।


गुलशन गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी गणपति महोत्सव के आयोजन में महिला मंडलों सहित स्थानीय गायकों ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।


महोत्सव की पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार स्थित गुलशन गुप्ता के निवास से रिवालसर झील की परिक्रमा की। झील की परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र झील में अभिषेक किया और वापस धार पहुंचे।


इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।


पांचवें गणपति महोत्सव के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भाग लेते हुए गणपति भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस