नागनी में कांग्रेस के भडवार व बासा जोन की बैठक

 नागनी में कांग्रेस के भडवार व बासा जोन की बैठक

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, जोन अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा




जसूर :  राकेश शर्मा /

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के नागनी में कांग्रेस ब्लॉक नूरपुर के अंतर्गत भडवार और बासा जोन की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों जोन के अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने, पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक के बाद कांग्रेस नेता एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि भडवार और बासा दोनों जोन के अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करना रहा।

अजय महाजन ने नूरपुर सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मामला उठाया था। उनके अनुसार, इसके बाद पांच चिकित्सकों की मंजूरी हुई है, जिनमें से कुछ चिकित्सक नूरपुर अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि कुछ के आने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि कहीं चिकित्सकों की कमी रहती है तो उसे भी पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने नूरपुर कॉलेज से जुड़े मुद्दे का भी जिक्र किया। अजय महाजन ने कहा कि कॉलेज के नई बिल्डिंग में स्थानांतरित होने के बाद शहर की गतिविधियों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को देखते हुए उन्होंने नूरपुर में पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भी कार्य आगे बढ़ा है और पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू करने का रास्ता साफ हुआ है।

मातृ-शिशु अस्पताल के संबंध में अजय महाजन ने कहा कि इस मामले में किसी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए धनराशि उपलब्ध है और निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही लोगों को मातृ-शिशु अस्पताल की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।



 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार