पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

राजस्थान के करौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने-लिखाने और रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए अपनी जमीन तक गिरवी रख दी और 15 लाख रुपए का कर्ज लिया। लेकिन जैसे ही पत्नी की रेलवे में नौकरी लगी, उसने पति को साथ रखने से इनकार कर दिया और छोड़ दिया। इसके बाद आहत पति ने रेलवे और विजिलेंस विभाग में शिकायत कर दी एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए 15 लाख रुपए का कर्ज लिया और अपनी जमीन तक गिरवी रख दी। लेकिन जैसे ही पत्नी की रेलवे में नौकरी लगी, उसने पति को छोड़ दिया। इसके बाद आहत पति ने रेलवे में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने परीक्षा पास करने के लिए धोखाधड़ी का सहारा लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने आरोपी पत्नी को सस्पेंड कर दिया है।

15 लाख का कर्ज लेकर पढ़ाया और गिरवी रखी जमीन:

पति का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ाने-लिखाने के लिए करीब 15 लाख रुपए खर्च किए। इस दौरान उसने आर्थिक तंगी से जूझते हुए अपनी जमीन भी गिरवी रख दी थी। पत्नी ने रेलवे ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन किया था।

डमी कैंडिडेट बैठाकर पास की परीक्षा:

पति की शिकायत के मुताबिक, पत्नी ने परीक्षा पास करने के लिए अपने एक रिश्तेदार के जरिए परीक्षा में डमी कैंडिडेट (नक़ली परीक्षार्थी) को बैठाया था, जिसकी बदौलत उसका सिलेक्शन हो गया। लेकिन ट्रेनिंग पूरी करके लौटने के बाद उसने अपने पति मनीष के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया।

रेलवे ने लिया एक्शन, महिला सस्पेंड:

पत्नी द्वारा छोड़े जाने से परेशान होकर पति ने रेलवे महाप्रबंधक (GM) और विजिलेंस विभाग को पूरे मामले की शिकायत दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रेलवे ने महिला को सस्पेंड कर दिया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। पति अब अपनी पत्नी सपना के खिलाफ कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी