बिलासपुर गोलीकांड की जांच सी.बी.आई के हवाले करें मुख्यमंत्री "भाजपा"
बिलासपुर गोलीकांड की जांच सी.बी.आई के हवाले करें मुख्यमंत्री "भाजपा" सोलन : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने बिलासपुर गोली कांड पर बयान जारी करते हुए कहा, हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब "गिरोह युद्ध" अर्थात गैंग वॉर में परिवर्तित हो रही है जो केवल प्रदेश के लिए ही नहीं युवा पीढ़ी के लिए भी घातक साबित होगी। जिसकी नैतिक जिम्मेवारी वर्तमान मित्रों की सरकार के व्यवस्था परिवर्तन को लेनी होगी। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर का घटनाक्रम इसका प्रमाणित उदाहरण है। जिस प्रकार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों के द्वार पर आमजन के समक्ष यह घटनाक्रम घटा है उसने लॉ एंड ऑर्डर के साथ-साथ अनेक प्रश्न भी उत्पन्न किए हैं और जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बंबर ठाकुर के परिवार का नाम गैर कानूनी गतिविधियों में सम्मिलित होने के इल्जाम लग रहे हैं व पुलिस स्वयं अपना पक्ष रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। यह अत्यंत चिंता का विषय है और अगर मुख्यमंत्री के 17 माह के कार्यकाल का आकलन किया जाए तो प्रदेश में पूर्व डी.जी.पी के ऊपर FIR ह...