राज्य स्तरीय पोरी मेला त्रिलोकनाथ का भव्य आगाज़
राज्य स्तरीय पोरी मेला त्रिलोकनाथ का भव्य आगाज़ उदयपुर अस्पताल भवन का भूमि पूजन, 20 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा आधुनिक अस्पताल उदयपुर : ओम बौद्ध / जनजातीय जिला लाहौल–स्पीति के उदयपुर उपमंडल की त्रिलोकीनाथ पंचायत में स्थित बौद्ध एवं हिंदू धर्मावलंबियों के आस्था केंद्र, विश्वविख्यात त्रिलोकीनाथ मंदिर में राज्य स्तरीय पोरी मेला 2025 का शुभारंभ आज बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि लाहौल–स्पीति विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुराधा राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। शोभायात्रा से हुआ शुभारंभ मेले की शुरुआत हिंसा गांव से एक भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं, स्थानीय कलाकार, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी इसमें शामिल हुए। शोभा यात्रा का समापन त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता ने भाग लिया। संस्कृति और सामुदायिक एकता का उत्सव विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि पोरी मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और सामुदायिक एकता का जीवंत...