राज्य स्तरीय पोरी मेला त्रिलोकनाथ का भव्य आगाज़

 राज्य स्तरीय पोरी मेला त्रिलोकनाथ का भव्य आगाज़

उदयपुर अस्पताल भवन का भूमि पूजन, 20 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा आधुनिक अस्पताल



उदयपुर : ओम बौद्ध /

जनजातीय जिला लाहौल–स्पीति के उदयपुर उपमंडल की त्रिलोकीनाथ पंचायत में स्थित बौद्ध एवं हिंदू धर्मावलंबियों के आस्था केंद्र, विश्वविख्यात त्रिलोकीनाथ मंदिर में राज्य स्तरीय पोरी मेला 2025 का शुभारंभ आज बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि लाहौल–स्पीति विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुराधा राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।


शोभायात्रा से हुआ शुभारंभ


मेले की शुरुआत हिंसा गांव से एक भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं, स्थानीय कलाकार, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी इसमें शामिल हुए। शोभा यात्रा का समापन त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता ने भाग लिया।


संस्कृति और सामुदायिक एकता का उत्सव


विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि पोरी मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय मेला (24 अगस्त तक) क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा देगा और युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं, लोकनृत्य, हस्तशिल्प एवं हस्तकला की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


सराय भवन का लोकार्पण


मेला स्थल पर विधायक अनुराधा राणा ने 2 करोड़ की लागत से निर्मित सराय भवन का उद्घाटन भी किया। इस सराय भवन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 16 कमरे और 18 बिस्तरों की डॉरमेट्री की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अब श्रद्धालुओं को आवास संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भी उचित सुविधाएं मिलेंगी।


आधुनिक अस्पताल का भूमि पूजन


इसी अवसर पर विधायक ने उदयपुर में 20 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले आधुनिक अस्पताल भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि नए अस्पताल के बनने से लाहौल घाटी के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं घर-द्वार पर उपलब्ध होंगी और मरीजों को इलाज के लिए घाटी से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।


जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद


इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा बीना देवी, उपाध्यक्ष राजेश काउपा, एसडीएम आलिशा चौहान, ग्राम पंचायत त्रिलोकीनाथ व तिंदी के प्रतिनिधि सहित अनेक अधिकारी, महिला मंडल और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


मेले की रंगारंग शुरुआत के साथ ही पूरा क्षेत्र धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक उल्लास से सराबोर हो गया। आने वाले दिनों में यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिससे स्थानीय कारोबार

 और पर्यटन को भी बल मिलेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को