पौंग डैम में रविवार को एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद

 पौंग डैम में रविवार को एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद 


पुलिस थाना डाडासीबा के अंतर्गत पड़ते गांव लंडियाडा के साथ लगते पौंग डैम में बुधि सिंह 45 वर्षीय पुत्र साहिब सिंह का शव हुआ बरामद।जानकारी के अनुसार बुधि सिंह कुछ दिनों से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने 11 जनवरी को डाडासीबा पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। रविवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने झील के किनारे एक शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान बुधि सिंह के रूप में की। इस मामले में सबसे अहम पहलू यह है कि मृतक बुधि सिंह मछुआरा नहीं था, ऐसे में उसका डैम के किनारे जाना और वहां शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह आत्महत्या है या वह गलती से झील में गिर गया, यह अभी पुलिस के लिए जांच का विषय बना हुआ है। डाडासीबा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। डीएसपी राजकुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग