पुलिस थाना नूरपुर में पंजीकृत चोरी के अभियोग में वांछित आरोपी 24 घण्टों के भीतर मरहीन जिला कठुआ से गिरफतार

 पुलिस थाना नूरपुर में पंजीकृत चोरी के अभियोग में वांछित आरोपी 24 घण्टों के भीतर मरहीन जिला कठुआ से गिरफतार

 


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत पुलिस थाना नूरपुर में दिनांक 24.01.26 को शिकायतकर्ता संदीप सिंह पुत्र  जीत सिंह निवासी गांव डंगाल डा0 फतू का वाग तह0 नूरपुर जिला कांगड़ा हि0 प्र0 ए/प तकनीशियन इंडस टावर लिमिटेड कम्पनी बरण्डा की शिकायत के आधार पर युसफ कुमार @ शिम्पु पुत्र विजय कुमार निवासी गाँ0 व डा0 गंगथ, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा व अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इंडस टावर लिमिटेड कम्पनी बरण्डा साईट से दिनाँक 24/01/26 को रात के समय टावर के वैटरी चिल्लर से चिल्लर का ताला तोड़कर कुल 10 वैटरी सैल चोरी होने पर अभियोग संख्या 30/26 दिनांक 24.01.26 धारा 305, 331(1), 3(5), 62 बी एन एस पंजीकृत किया गया था । जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उपरोक्त अभियोग में त्वरित व पेशेवर ढ़ग से कार्यवाही करते हुये साक्ष्यों की गहन जाँच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इस अभियोग के वांछित आरोपी युसफ कुमार @ शिम्पु पुत्र विजय कुमार निवासी गाँ0 व डा0 गंगथ, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को मुकाम मरहीन जिला कठुआ ( जम्मू कश्मीर ) से 24 घण्टों के भीतर गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है । उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । जिला पुलिस नूरपुर आम जनता से अपील करती हैं कि वे अपने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित