एकल अभियान की तीन दिवसीय दक्षता वर्ग कार्यशाला मंडी में संपन्न
एकल अभियान की तीन दिवसीय दक्षता वर्ग कार्यशाला मंडी में संपन्न
मंडी : अजय सूर्या /
एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल के मंडी भाग के अंतर्गत एकल विद्यालय अभियान की तीन दिवसीय दक्षता वर्ग कार्यशाला का आयोजन 19 से 21 जनवरी 2026 तक मंडी के वीर मंडल में किया गया। यह कार्यशाला भारत लोक शिक्षा परिषद, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई।
कार्यशाला में मंडी, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति संभाग के दक्षता वर्ग से जुड़े लगभग 70 से 80 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपीए मंडी की प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अनुपमा सिंह ने की। कार्यशाला के दूसरे दिन आयोजित बौद्धिक सत्र में डॉ. अनुपमा सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, विकसित भारत की संकल्पना तथा नारी वंदन अधिनियम 2024 पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाग संगठन मंत्री शेर सिंह ने डॉ. अनुपमा सिंह को एकल अभियान की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में संभाग संगठन मंत्री अजय, ममता शर्मा, मोहन, महेंद्र शर्मा, शेर सिंह, बेगमा नेगी, गुलाब सिंह तथा मनोहर लाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई और कार्यकर्ताओं को संगठन के लक्ष्यों के प्रति नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुई।


कोई टिप्पणी नहीं